नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी सेवा, समर्पण और सुशासन का सशक्त प्रतीक

उपरोक्त के आलोक में यदि हम वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की प्रगति, सुशासन और नागरिक सुविधा विस्तार की बात करें, तो नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी का नाम आदर के साथ स्मरण करना स्वाभाविक है। उन्होंने जिस प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और नवाचार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि भावी नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
ए के शर्मा जी की प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें समस्याओं की जड़ तक पहुंचने और ठोस समाधान प्रस्तुत करने में दक्ष बनाया है। चाहे वह शहरी विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन हो या ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की पहल—हर कार्य में उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए दूरदर्शिता का परिचय दिया है।
उन्होंने न केवल योजनाओं की घोषणा की, बल्कि "जमीन पर बदलाव दिखे, जनता को राहत मिले"—इस सोच के साथ उन्हें प्रभावी रूप से लागू भी किया। स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, नगरीय स्वच्छता अभियान, रात्रिकालीन विद्युत आपूर्ति, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।
*जनता से सीधा संवाद, फील्ड विज़िट्स और ज़मीनी हकीकत को समझकर नीतिगत निर्णय लेना उनके कार्यशैली की विशेषता है। यही कारण है कि श्री ए. के. शर्मा जी आज एक सक्षम, संवेदनशील और विकासोन्मुखी मंत्री के रूप में जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं।
*उनकी कार्यशैली में न तो दिखावा है और न ही भाषणबाज़ी—बल्कि एक सच्चे कर्मयोगी की तरह वे मौन में भी प्रभावी और कर्म में भी प्रेरक हैं। उनका उद्देश्य स्पष्ट है: "उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना, हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना और शासन को जवाबदेह बनाना।"



