शिक्षण संस्थाएं तत्काल अपनी प्रोफाइल एवं सीट लॉक करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की लॉगिन आईडी से नियमानुसार प्रोफाइल को करें वेरीफाई

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) व दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति का वितरण 02 अक्टूबर, 2025 को कराये जाने हेतु जनपद की समस्त संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि छात्रों का अधिकाधिक आवेदन कराना तथा शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रों का डाटा आनलाइन रिसीव, वेरीफाई एवं अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। जनपद की ऐसी शिक्षण संस्थाएं जिनके द्वारा अभी तक अपनी प्रोफाइल इत्यादि लॉक नहीं की गयी है तत्काल अपनी प्रोफाइल एवं सीट लॉक करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की लॉगिन से नियमानुसार प्रोफाइल वेरीफाई करायें। उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ही छात्रों के आवेदन पत्र सम्बन्धित शिक्षण संस्थान से अग्रसारित हो सकेंगे।
जनपद की सम्बन्धित शिक्षण संस्थायें उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए दिनांक 20-08-2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।



