कोपागंज बाजार में जाने वाली सड़क अत्यंत दयनीय

कोपागंज बाजार में जाने वाली सड़क अत्यंत दयनीय
मऊ। मऊ जनपद के कोपागंज बाजार में एक कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित कोपागंज टाउन एरिया परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री अरशद रेयाज ,आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, कोपागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अमृतलाल जायसवाल , कोपागंज व्यापार मंडल के संरक्षक हरिशंकर जायसवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने अरशद रेयाज से कोपागंज बाजार में जाने वाली सड़क जो पूरी तरह से जर्जर हो गई है ।उसे मरम्मत कराया जाने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। उनसे आग्रह किया गया कि इस पर चलने वाले आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसकी तत्काल मरम्मत कराया जाय । व्यापार मंडल इस मांग को बराबर करती आ रही है। श्री अरशद रेयाज ने श्री ओमर को आस्वस्त किया कि एक-दो दिन में ही इसके निर्माण हेतु इस्टीमेट बनाकर नगर विकास मंत्री जी को भिजवा दिया जाएगा। फंड मिलते ही सबसे पहले इसकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।



