श्रद्धा और विश्वास के साथ सुंदर काण्ड पाठ करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

सुंदर काण्ड पाठ से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।उक्त विचार है श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के प्रमुख डॉ राम गोपाल के ।वे नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग मऊ द्वारा आयोजित मंगलवारीय श्री सुंदर काण्ड पाठ के दौरान पाठ की महिमा का बखान कर रहे थे।इस अवसर पर श्री राम लोहिया ने बताया कि श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर के श्री शीतला माता धाम पर आगामी दिसंबर माह में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धालुओं द्वारा कराया जाएगा ।इसके लिए श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति से अजय मिश्र अनिल शर्मा तथा डा रामगोपाल के पास पंजीकरण हेतु कूपन उपलब्ध है जो भी श्रद्धालु चाहें अपना पंजीकरण करा कर स्थान सुनिश्चित करा लें।इस अवसर पर आनंद गुप्ता अजय मिश्र संजय सर्राफ आदि ने सुंदर काण्ड पाठ किया। ओम प्रकाश प्रजापति और विजय ने श्री राम नाम का जप मनमोहक राग में किया।अंत में आरती भोग के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से पारस नाथ गुप्ता जे एन सिंह रघुनाथ चौहान पंकज राजभर सन्नी प्रजापति तरुण कुमार सुधीर शुक्ला ओम प्रकाश राजेश गुप्ता जवाहर लाल गुप्ता विजय कसेरा मोनू कसेरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव अशोक यादव अजय बरनवाल समेत बहुत से लोग मौजूद रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज