मऊ से चिरैया कोट के बीच बस संचालित करने का एआरएम ने व्यापार मंडलको दिया भरोसा

मऊ। मऊ से अदरी इंदारा सेमरी जमालपुर मझवारा होते हुए मधुबन को जाने वाली शहीद मार्ग पर तथा मऊ से चिरैयाकोट तक जाने वाले मार्ग पर रोडवेज की एक भी बस नहीं चलने के कारण इस क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, बुनकरों , छात्रों तथा जनपद मुख्यालय पर आने जाने वाले आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी प्रकार दोहरीघाट घोसी , मधुबन में रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में मऊ बस स्टेशन के ए आर एम श्री हरिशंकर पांडे जी से बस स्टेशन पर स्थित उनके कार्यालय में मिला। श्री ओमर ने उन्हें बताया कि मऊ से मधुबन को जाने वाले शहीद मार्ग जो अदरी इंदारा सेमरी जमालपुर माझवारा होते हुए मधुबन को जाती है ,उस मार्ग पर एक भी रोडवेज की बस नहीं चलती है। इसी प्रकार मऊ से चिरैयाकोट तक भी आने-जाने के लिए कोई भी रोडवेज की बस नहीं चलती है। तथा मधुबन घोसी तथा दोहरीघाट में बस स्टेशन निर्माण का कार्य भी से जल्द से जल्द पूरा करने की मांग व्यापार मंडल ने एआरएम के समक्ष रखा।
ए आर एम श्री पांडेय ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आप लोगों की मांग पर चिरैयाकोट के लिए मऊ से बढुवा गोदाम वनदेवी होते हुए एक बस जल्द ही चिरैयाकोट के लिए संचालित की जाएगी। मधुबन के लिए शहीद मार्ग पर बस चलाने के लिए मैं आज ही प्रदेश सरकार को पत्र भेज प्रेषित कर दूंगा। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर वहां के लिए भी एक बस संचालित करने के लिए मिल जानी चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मधुबन तथा घोसी में बहुत अच्छे ढंग का बस स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही बन जाएगा। दोहरीघाट के लिए भी शासन से बात चल रही है। आदेश मिलने पर वहां भी काम शुरू कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में श्री ओमर के साथ आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, जिला महामंत्री गिरजा शंकर मौर्य इत्यादि थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज