नशे के खिलाफ पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार के परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनुप कुमार की उस्थिति में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा परेड में उस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को व्यवसन कभी भी किसी भी परिस्थिति में एवं अपने किसी भी साथियों के दबाव में व्यवसन का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई।

आने वाली पिढियों के लिए एवं अपने देश के सुरक्षित भविष्य के लिए व्यवसन को नही लेने की संकल्प दिलाई गई। नशा चाहे किसी चीज का हो व्यसन ही कहलायेगा। नशे आदत हो जाये और उसके बिना रहा न जाये तब वह गम्भीर बीमारी का रूप ले लेती है क्योकि इससे शरीर के विभिन्न अंग भी प्रभावित होते है। "नशा" या "मदहोशी", यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शराब, ड्रग्स या अन्य पदार्थों के सेवन से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं में कमी आ जाती है ये आमतौर पर स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक है। व्यवसन(नशा) का सेवन न करें । साथ ही ब्रह्मा कुमारीज बहनों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ सहित समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र भी बाधा गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज