जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान के संबंध में बैठक हुई संपन्न

थीम छः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम एवं प्रबंधन निर्धारित की गई है, जिसमें कम वजन में जन्मे शिशुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना
आंगनवाड़ी भवन केंद्रों के निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश*
गर्भवती महिलाओं का नियमित कराएं वजन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान के सफल आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और प्रबंधन को सुनिश्चित किया जाना है, बाल विकास सेवाएं एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से, विशेष रूप से कम जन्म वजन वाले नवजातों एवं कम वजन वाले शिशुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाना है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी विभाग के समन्वय से प्रसव पूर्व जांच के दौरान वजन की समयबद्ध और नियमित जांच सुनिश्चित किया जाना है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संभव अभियान 2025 का थीम छः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम एवं प्रबंधन निर्धारित की गई है, जिसमें कम वजन में जन्मे शिशुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान की समीक्षा करते हुए समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं में वजन मापन सुधार हेतु गर्भवती महिलाओं का वजन समय-समय पर कराती रहे। ई कवच फीडिंग प्रगति की समीक्षा के दौरान ई कवच पर फीडिंग की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फीडिंग में सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए गए। गर्भवती महिलाओं के वजन के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर प्रगति लाएं। इसके साथ ही समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपनी रिपोर्टिंग में सुधार लाएं। आंगनवाड़ी भवन केंद्रों के निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इसके साथ ही आरईडी के कार्यवाही संस्था को भी कड़े निर्देश दिए गए कि, कार्यों में प्रगति लाएं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा एडीओ पंचायत एवं आरईडी के कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी भवन केंद्रों के निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लेने को कहा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर नए लाभार्थियों को पंजीकृत कर लाभान्वित करें। उक्त योजना हेतु शासन द्वारा जनपद को 1500 का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष मात्र 1017 लाभार्थियों को पंजीकृत किया जा सका है। उन्होंने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रगति के दृष्टिगत उपलब्धि में वृद्धि लाने की चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि समयान्तर्गत लक्ष्य पूरा करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। एनआरसी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराकर उन्हें पौष्टिक आहार एवं बेहतर ढंग से देखभाल कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाएं।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, उपायुक्त मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



