20 लाख रुपए की लागत से रजिस्ट्री कार्यालय की सड़क नगरपालिका द्वारा बनाई गई।

20 लाख रुपए की लागत से रजिस्ट्री कार्यालय की सड़क नगरपालिका द्वारा बनाई गई। सड़क का उद्घाटन मेरे द्वारा किया गया। रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने अनुरोध किया के रोड पटरी भी बन जाए अच्छा होता। मैने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आपको बता दें के जिला जज आवास तक की सड़क 30 लाख की लागत से बना दी गई है। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता कक्ष के पीछे 10 लाख, कचहरी परिसर में लोकभवन के सामने 16 लाख, एन एच 29 से नवनिर्मित परिवार न्यायालय के आगे पुलिया तक 25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग 32 लाख की लागत से शीतला मंदिर रोड को हार्ड मिक्स प्लांट से और सराय लाखंसी थाने में 15 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना है। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है, कार्य आरम्भ होने वाला है। सईदी रोड के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। आगणन तैयार है। टेंडर होने वाला है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज