साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में जनपद के साइबर सेल/हेल्प डेस्क के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साइबर क्राइम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में “साइबर अराध का मुकाबला“ पर व्यवस्थित रुप से प्रभावी कार्यवाही करने के क्रम मे साइबर नोडल अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन मऊ के सम्मेलन कक्ष मे साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा जनपद के थानो पर साइबर सेल /हेल्प डेस्क मे नियुक्त अधिकारियो /कर्मचारियो को साइबर आनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल cytrain पर प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे एवं साइबर के विभिन्न पोर्टलो जैसे NCRP,JMIS(SAMANVAYA), CEIR एवं साइबर अपराध मे त्वरिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण दिया गया । जिसमे सभी थानो के साइबर सेल /हेल्प डेस्क मे नियुक्त थानो के अपराध निरीक्षक ,उपनिरीक्षक,मुख्यआरक्षी, कंप्यूटर ऑपरेटर व आरक्षी गण ने प्रतिभाग किया । साइबर अपराध को इंटरनेट और कंप्यूटर के अवैध उपयोग के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। तकनीकी के विकास के चलते अपराधी भी अपराध करने के नये-नये तरीके इजाद कर रहे है। आजकल प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल व इण्टरनेट बैकिंग का प्रयोग कर रहा है। इंटरनेट के प्रयोग किये जाने से जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। आमजन को साइबर अपराध से बचाव एवं इससे निपटने के लिये बरती जाने वाली सावधानियों के प्रचार प्रसार हेतु समय समय पर स्कूल, कालेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर पुलिस द्वारा प्रायः जागरूक किया जाता है तथा पुलिस की कार्यशाला आयोजित की जाती है । पुलिस लाइन सभागार कक्ष में इंटरनेट के माध्यम से हो रहे अपराधों (डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, वीडियो कॉल, सिम स्वैपिंक, लोन फ्राड, OTP/PIN फ्राड आदि ) के बारे में सभी को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी और इंटरनेट के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज