गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2026 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री उपाधियों से किया जाएगा सम्मानित

15 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी गयी आवेदन की तिथि

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2026 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री उपाधियों भारत सरकार द्वारा दिये जाने हेतु राज्य सरकार की संस्तुति भारत सरकार को प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में पात्र महानुभावों के नाम उपलब्ध कराये जाने हेतु तिथि भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी गयी है, उन्होंने बताया कि समाज सेवा, चिकित्सा, कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, विज्ञान एवं इंजीयरिंग, व्यापार एवं उद्योग एवं प्रगतिशील कृषि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले जनपद के पात्र महानुभावों के नाम प्रस्तावित करते हुए उनके योगदान उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण सहित उपलब्ध कराने की पुनः अपेक्षा की गयी है।
मऊ जनपद के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट पात्र महानुभाव अपना संक्षिप्त विवरण मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के ईमेल आई.डी. csup@nic.in पर तीन दिन (दिनांक 07 अगस्त 2025 के सायं तक) के भीतर अथवा जिला सूचना कार्यालय विकास भवन मऊ में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे ससमय शासन को उपलब्ध कराया जा सके।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज