तथाकथित पत्रकार शरद पर मारपीट व अपमानित करने के मामले में शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा।

आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुटोला निवासी पदमाकर पाठक ने तहरीर देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गुरुवार की देर शाम सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने बरगद के पेड़ के नीचे उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। पदमाकर वहां पहले से खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे कि तभी कही से शरद गुप्ता आए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। पहले तो पदमाकर ने अनदेखा किया लेकिन शरद ने उन्हें अंडित पंडित मांगकर खाने वाले लोग कहकर अपमानित किए। जब पदमाकर ने मना किया तो शरद ने रंजिशन पदमाकर के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए मां बहन की भद्दी भद्दी गालियों के साथ लात मुक्कों से मारना शुरू कर दिया।

वहां मौजूद लोगो ने बीच बचाव करने का प्रयास भी किया लेकिन शरद इतने के बाद भी नहीं रुका उसने वहां रखी पुलिस की कुर्सी उठाकर हमला किया और अपनी बेल्ट निकाली और उससे भी मारने पीटने लगा। वही इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में खत्रीटोला चौक निवासी शरद गुप्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज