शासनादेश एवं नियमों को ताक पर रखकर अधिकारी कर रहे स्थानांतरण: आजमगढ़

जनपद आजमगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा स्थानांतरण.

आजमगढ़ में विद्युत विभाग में स्थानांतरण नीति 2025 के नियमों के विरुद्ध जाकर अधीक्षण अभियंता द्वितीय द्वारा तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण नीति 2025 के अनुसार 15 जून 2025 तक स्थानांतरण करना था.उसके बाद स्थानांतरण हेतु विभागीय मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेना था परंतु ऐसा नहीं किया गया स्थानांतरित किए गए कर्मियों को अन्य वितरण खण्डों में स्थानांतरित किया जा रहा है जबकि एक खंड में तृतीय श्रेणी का कार्मिक अधिकतम 7 वर्ष तक रह सकता है. पटल परिवर्तन करने की बजाय खंड को ही परिवर्तित कर दिया जा रहा है स्थानांतरित कर्मियों में नागेंद्र कुमार कप्तानगंज से सठियांव खंड में नीतीश सिंह को सठियांव से कप्तानगंज खंड में और मनीष यादव को सठियांव से फूलपुर खंड में किया जा रहा है.। नियमो को ताक पर रखकर घोर अनियमितता किए जाने के बाबत जहां स्थानीय बिजली विभाग कर्मियों में गुस्सा है वहीं उन्होंने उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा भी हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज