रोटरी क्लब के नए सत्र की हरित शुरुआत, श्री साईं अस्पताल परिसर में हुआ पौधारोपण

मऊ। रोटरी क्लब मऊ के नए सत्र 2025-26 की शुरुआत एक पर्यावरणीय संकल्प के साथ हुई। सत्र के पहले दिन गाजीपुर तिराहा स्थित श्री साईं अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और समाज में हरित जागरूकता फैलाना था। सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है, और इस सत्र की शुरुआत हम इसी संदेश के साथ कर रहे हैं।" पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस.सी. तिवारी ने कहा,वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है। डॉ. एच.एन. सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हर पौधा न सिर्फ ऑक्सीजन देता है, बल्कि यह हमारे कर्तव्य और संवेदनशीलता का प्रतीक भी है। प्रोफेसर डॉ. ए.के. मिश्रा ने कहा, शिक्षा और पर्यावरण दोनों समाज के आधार हैं दोनों को सहेजना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह ने कहा,
"प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जैसे कार्य समय की आवश्यकता हैं। रोटरी क्लब इस दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है।"
इस अवसर पर रो सचिंद्र सिंह, रोटेरियन पुनीत श्रीवास्तव, रोटेरियन तेज प्रताप तिवारी, रोटेरियन सौरभ बरनवाल, रोटेरियन डॉक्टर एम असलम, रोटेरियन मनीष तानवानी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन श्री अजीत सिंह एवं श्री आशीष सिंह थे अंत में सचिव डॉ. एस. खालिद ने भी सभी रोटेरियन्स को इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद दिया। रोटरी क्लब का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज