मई दिवस के अवसर पर वामपंथी नेताओं ने भरी हुंकार

2मई, मऊ, शिकागो के अमर शहीदों को लाल सलाम,1मई मजदूर दिवस जिंदाबाद,मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जिंदाबाद, सांप्रदायिकता मुर्दाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,समाजवाद जिंदाबाद सहित तमाम नारों के साथ जिला श्रमिक समन्वय समिति के नेतृत्व मे जिले के मजदूर संगठन, वामपंथी दल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मार्च कर मनाया मजदूर दिवस.
सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेताओं ने कहा कि 1मई मजदूर दिवस मजदूरों के उस आंदोलन के लिए जाना जाता है जिसने पूरे विश्व में काम के घंटे फिक्स करने की लड़ाई जीती थी और पूरे विश्व में 8 घंटे का कार्य दिवस तय हुआ था किंतु आज हमारे देश की सरकार मजदूर कानून में संशोधन करके लगातार मजदूर अधिकारों पर हमले कर रही है तथा उन्हें लग कमजोर करती जा रही है जिसका नतीजा सरकार द्वारा लाया गया चार श्रम संहिताएं हैं। मई दिवस के अवसर पर श्रमिक नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि चार श्रम संहिताएं वापस ले सरकार नहीं तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन होगा। श्रमिक नेताओं ने कहा की आगामी 20 मई को पूरे देश में मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल को गांव-गांव ग्रामीण मजदूर भी पूरी ताकत से समर्थन करेगें.श्रमिक नेताओं ने पहलगाम में आतंकवादियों के हमले के शिकार हुए भारतीय नागरिकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए पहलगाम घटना को सांप्रदायिक रंग देकर देश बांटने की भाजपाई साजिश की कड़ी निन्दा की है। सभा को प्रमुख रूप से शुगर फेडरेशन सीटू के नेता शिवाकांत मिश्रा, उ प्र बैंक इम्प्लांईज यूनियन के नेता बालाजी मोदी, श्रमिक संगठन एक्टू के नेता शिव मूरत गुप्ता, कताई मिल पेंशनर संघ के नेता श्री राम सिंह,इंकलाबी मजदूर केंद्र के नेता रामजी सिंह, बुनकर फेडरेशन के जिला संयोजक अनीस अंसारी, बुनकर वाहिनी के नेता इक़बाल अहमद,अभिनव कदम के संपादक जयप्रकाश धूमकरतु, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड रामसोच यादव,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), के जिला सचिव का. अब्दुल अज़ीम खाँ, भाकपा(माले)राज्य कमेटी सदस्य कामरेड ओमप्रकाश सिंफ, उ प्र किसान सभा के नेता वीरेंद्र कुमार, उ प्र किसान सभा के राज्य सचिव रामकुमार भारती, सामाजिक कार्यकर्त्ता अरविन्द मूर्ति, देवेंद्र सिंह, बाबूरामपाल, सम्बोधित किया. सभा की अध्यक्षता ऐटक व उ प्र बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता सूर्यदेव पाण्डेय और संचालन भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने की. सभा मे प्रमुख रूप से ब्रिकेश यादव, पतिराम, सिकंदर, दिव्य कुमार सिंह, विद्याधर कुशवाहा, डॉ. चंद्रशेखर चौहान, शिवकुमार, जय प्रकाश, चंद्रजीत यादव, रामबली राजभर, महानन्द, छागुर चौहान, शामिल रहे. *जिला श्रमिक समन्वय समिति के लिए बसंत कुमार द्वारा जारी



