व्यापार संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार बिजली वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी न दे- उमाशंकर ओमर

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन जिला महामंत्री गिरजा शंकर मौर्य ने किया। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने घरेलू बिजली की दरों में 45% तक वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।
श्री ओमर ने कहा कि इस समय ऑनलाइन कारोबार के बढ़ने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी वर्ग व्यापार नहीं कर पाने के कारण बुरी तरह से परेशान है। हालत बद से बढ़तर हो गई है, ऐसे में घरेलू बिजली की दरो को 45% बढ़ाने का प्रस्ताव पूरी तरह से गलत है। इस तरह के प्रस्ताव का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल विरोध करती है, तथा उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री श्री ए के शर्मा जी से जो मऊ जनपद के ही निवासी हैं, उनसे निवेदन करती है कि इस प्रस्ताव को जनहित में मंजरी न दें। बैठक में आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, गिरिजा शंकर मौर्य, जगदीश प्रसाद गुप्ता ,राहुल गुप्ता, जय किशन साहू, राजकुमार जायसवाल, राजेश गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, अभय तिवारी, अमृतलाल जायसवाल, फतेह बहादुर गुप्त, कन्हैयालाल सर्राफ ,रामनारायण साहू, श्रवण कुमार सर्राफ ,मनीष कुमार वर्मा, प्रभु नाथ सिंह ,शमीम अहमद सर्राफ ,शफीक अहमद डायमंड, मुश्ताक अहमद अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।



