एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक चारपहिया वाहन (बोलेरो), दो ड्रम में चोरी के 80 लीटर डीजल, 04 खाली ड्रम, 02 पाइप, 01 लोहे का कटर प्लास बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्येवेक्षण में क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 11.06.2025 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नदवासराय अंडरपास से मु0अ0सं0 290/2025 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. थाना घोसी जनपद मऊ से सम्बन्धित अभियुक्त समहारू राजभर पुत्र स्व0 हरीषचन्द्र राजभर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम अधवारा तिनहरी थाना मधुबन जनपद मऊ चोरी किये गये 80 लीटर डीजल, चार अदद खाली ड्रम, दो अदद प्लास्टिक की पाइप, एक अदद लोहे का कटर प्लास, व घटना मे प्रयुक्त होने वाली एक अदद चार पहिया बोलेरो वाहन सं0 यूपी50एएन9995 के साथ दिनांक 11.06.2025 को समय 03.30 बजे गिरफ्तार किया गया.
मौके से अभियुक्त के दो अन्य साथी दिलीप कुमार पुत्र स्व0 जयनाथ प्रसाद निवासी ग्राम बहोरनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ व कृष्णा गोड़ पुत्र अज्ञात निवासी बहोरनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ रात्रि का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. समहारू राजभर पुत्र स्व0 हरीषचन्द्र राजभर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम अधवारा तिनहरी थाना मधुबन जनपद मऊ ।
*बरामदगी-*
दो अदद ड्रम मे लगभग डीजल 80 लीटर,
चार अदद खाली ड्रम,
दो अदद प्लास्टिक की पाइप,
एक अदद लोहे का कटर प्लास
एक अदद चार पहिया वोलेरो वाहन सं0 यूपी50एएन9995
*गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री आकाश श्रीवास्तव
2. उ0नि0 श्री प्रकाश कुमार
3. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार यादव
4. हे0का0 मनोज कुमार यादव
5. हे0का0 अश्वनी सिंह
6. का0 बृजेश कुमार मिश्रा
7. उ0नि0 श्रीप्रकाश सिंह
8. का0 आलोक कुमार राव
9. का0 योगेश कुमार



