एबीवीपी ने मनायी स्वामी विवेकानंद की जयन्ती

मऊ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मऊ नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती अर्थात् 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। नगर के रामस्वरूप भारती इंटर कालेज भीटी में सगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के प्रांत सहमंत्री प्रशान्त राय जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्रीमती वीना गुप्ता जी, नगर मंत्री विशाल साहनी जी ने विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत एसएफएस सह-संयोजक आदित्य गाँधी जी ने किया। इसी कड़ी में प्रांत सहमंत्री प्रशान्त राय जी ने संगोष्ठी के विषय ‘‘बढ़ते युवा कदम-बदलता भारत‘‘ पर अपना विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश के महत्वपूर्ण अंग ही नहीं बल्कि देश का आधार होता है। जो देश की भावी नीति निर्माण और देश को परिपक बनाता है। उनके कहे कई शब्द आज भी युवाओं में जोश भरते है।
रामकृष्ण सिंह, जय गुप्ता, राकेश तिवारी, अनुराग जी, आशुतोष राय, आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में जिला संयोजक आशुतोष राय, ईशा शर्मा, मनीषा प्रजापति, कृष्णा मद्धेशिया, सत्यप्रकाश, शुभम गुप्ता, मनीष कौशिक, जालन्धर चैहान, मनीषा मौर्य, प्रिया सिंह, अनुभव सिह, श्याम भारद्वाज, आनन्द सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज