कांग्रेस मऊ के इंतेखाब आलम बने जिलाध्यक्ष

कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षो की सूची: गाजीपुर के सुनील राम, जौनपुर के फैजल हसन, चंदौली के धर्मेंद्र तिवारी व मऊ के इंतेखाब आलम जिलाध्यक्ष नियुक्त मऊ। संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने मंगलवार को नए जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सूबे में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में हैं. इसके तहत नए लोगों की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी के कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. समझा जा रहा है कि प्रियंका गांधी अब इस नई टीम के सहारे 2022 के विधानसभा चुनाव के रण में उतरेंगी। झांसी- भगवान दास कोरी, ललितपुर- बलवंत सिंह राजपूत, जालौन- अनुज मिश्रा, बांदा- राजेश दीक्षित, चित्रकूट- कुशल पटेल, हमीरपुर- नीलम निषाद, महोबा- तुलसीदास लोधी, कौशांबी- अरुण कुमार विद्यार्थी, फतेहपुर- अखिलेश पांडेय, अयोध्या- अखिलेश यादव, सुल्तानपुर- अभिषेक सिंह राणा, अमेठी- प्रदीप सिंघल, रायबरेली- पंकज तिवारी, आजमगढ़- प्रवीण कुमार सिंह, मऊ- इंतेखाब आलम, चंदौली- धर्मेंद्र तिवारी, गाजीपुर- सुनील राम, जौनपुर- फैजल हसन तबरेज, मिर्जापुर- शिव कुमार पटेल, भदोही- देव नारायण यादव, सोनभद्र- रामराज गोंड, बस्ती- अंकुर वर्मा, संत कबीरनगर- प्रवीण चंद्र पांडेय, सिद्धार्थनगर- काजी सोहेल अहमद, गोरखपुर- निर्मला पासवान, कुशीनगर- राजकुमार सिंह, महाराजगंज-अवनीश पाल, देवरिया- धर्मेंद्र सिंह सैन्थवार, मथुरा- दीपक चौधरी, कानपुर- उषा रानी कोरी, औरया- शिव वीर दुबे, हाथरस- चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, फिरोजाबाद- संदीप तिवारी, श्रावस्ती- मोहम्मद नसीम चौधरी, बलरामपुर- अनुज कुमार सिंह, पीलीभीत- हरप्रीत सिंह चाबा, आगरा- मनोज दीक्षित, हरदोई- आशीष कुमार सिंह, मैनपुरी- विनीता शाक्य, इटावा- मलखान सिंह, कानपुर देहात- नरेश कटियार, एटा- एकेशी लोधी, संभल- विजय शर्मा, संभल सिटी- तौकीर अहमद, बुलंदशहर- तुक्क्मल खटक, बुलंदशहर सिटी-हुसैन अली, कन्नौज- प्रमोद सिंह शाक्य, मुजफ्फरनगर- हरेंदर त्यागी, मुजफ्फरनगर सिटी- जुनैद रउफ, गौतम बुद्ध नगर- मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर सिटी- शहाबुद्दीन। बता दें कि प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद राज्य के सभी जिले और शहरी इकाईयों को भंग कर दिया था. पिछले दिनों अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने और संगठन में युवा चेहरों को तरजीह देने के बाद अब नए सिरे से जिला और शहर अध्यक्षों की तैनाती की गई है. इस नई टीम के साथ प्रियंका गांधी 2022 के चुनावी राण में उतरेंगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज