दुष्प्रचार से समाज में फैल रही दुर्भावनाएं


तहलका ब्यूरो

कोपागंज (मऊ) दशहरा के शुभ अवसर पर कोपागंज के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर ब्राह्मण स्वाभिमान संघ की बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार पांडे द्वारा की गई।

इस दौरान अजीत पांडे ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल देते हुए समाज में ब्राह्मणों के शोषण को रोकने के लिए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद भारत देश, प्रदेश और हमारे क्षेत्र में जातिगत राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही। आज हर पार्टी वोट बैंक की राजनीति करके किसी जाति विशेष का तुष्टिकरण करती है लेकिन ब्राह्मण इन सभी पार्टियों द्वारा व्यापक रूप से उपेक्षित है जिसका मूल कारण ब्राह्मणों में एकता का आभाव है। संगठन का उद्देश्य सभी ब्राह्मणों को साथ लाकर मजबूती से उनकी बात को शासन, प्रशासन व सरकार तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा की ब्राह्मण सदा से सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत रहा है। लेकिन दुष्प्रचार के कारण समाज में लोगों के मन में ब्राह्मणों के प्रति कई दूर्भावनाएं घर कर गई हैं जिन्हें हमें अपने प्रयास और अपने सामाजिक व्यवहार से दूर करना होगा। वही मऊ सदर तहसील अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि संगठन से जुड़ा हर ब्राह्मण संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को तेज करने में सहयोग प्रदान करे। साथ ही अगर किसी ब्राह्मण को कोई भी समस्या होती है तो संगठन उसकी मदद का हर संभव प्रयास करेगा।

इस बैठक में विजय तिवारी, विनोद पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, शुभम गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज