रतनपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

मऊ( रतनपुरा) / संस्थापक प्रधानाचार्य स्व•राम शकल सिंह जी की स्मृति में रतनपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। उनके विद्यालय नेहरू इंटर कालेज, के प्रांगण में सबसे पहले उनकी तस्वीर पर वर्तमान प्रबन्धक और उनके पुत्र श्री राणा प्रताप सिंह जी द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। आजाद धर्म प्रताप सिंह जी ने दीप जलाकर आभा बढ़ाने का काम किया। उनके बाद मुख्य अतिथि थाना प्रभारी श्री विनय कुमार सिंह जी द्वारा फीता काटकर खेल का शुभारम्भ किया गया। साथ में चौकी प्रभारी रतनपुरा सदानंद यादव जी उपस्थित रहे।
खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अवध नाथ सिंह जी को अंग वरस्त्रंम देकर थाना प्रभारी जी ने सम्मानित किया। उक्त समय और वर्तमान प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कालेज श्री दीनानाथ तिवारी जी, डॉ राकेश सिंह जी, मंडल अध्यक्ष, शिक्षक संघ बासु सिंह जी, नागेंद्र सिंह जी, उमाशकर सिंह जी, संजय सिंह जी, उदय प्रताप सिंह जी, अशोक यादव जी, अभय सिंह जी, इंडेन गैस मालिक (रतनपुरा) गब्बू जी, संतु जी, दीपू श्रीवास्तव जी, अरुण गुप्ता जी, दीपक सचिव, धर्मेंद्र गिरी जी, अभिमन्यु सिंह जी, विश्वम्भर जी, अनिल सिंह जी, नंद किशोर जी, गोलू जी आदि सभी सहयोगी कमेटी के लोग रहें।
मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश यादव जी और हलघपुर थाना इंचार्ज विनय कुमार सिंह जी रहें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज