हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद बांस की लाठी व उससे टूटा हुआ एक अदद फट्ठी व लाठी के ऊपरी हिस्से से अलग हुआ एक अदद लोहे का सरिया मृतक का मोबाइल फोन बरामद
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन में अपराध/अपराधियो कें विरूद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श् अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखन्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.11.2025 को अश्वनी सिंह के खेत में बने ट्यूबेल के पास से मु0अ0सं0 474/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बड़ेलाल गोड़ पुत्र श्रवण गोड़ निवासी ताजोपुर हाथीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के कब्जे से आलाकत्ल एक अदद बांस की लाठी व उससे टूटा हुआ एक अदद फट्ठी व लाठी के ऊपरी हिस्से से अलग हुआ एक अदद लोहे का सरिया व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि ग्राम ताजोपुर मे दिनांक 14.11.25 को मछली पकड़ने गये अनिल राजभर उर्फ पिल्लू पुत्र श्रीपत राजभर नि० ताजोपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ की सिर में मारकर हत्या करके लाश फेक दी गयी थी जिसके सम्बन्ध मे मृतक अनिल राजभर की पत्नी निशा के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 474/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ पंजीकृत किया गया था। मृतक अनिल राजभर उर्फ पिल्लू की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। कि मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त बड़ेलाल गोड़ पुत्र श्रवण गोड़ निवासी ताजोपुर हाथीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को ग्राम ताजोपुर मे अश्वनी सिंह के खेत में बने ट्यूबेल से समय करीब 8.30 बजे दिनांक 16.11.25 को अन्तर्गत धारा 103(1), बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त बड़ेलाल गोड़ के निशां देही पर ट्यूबेल के पास से ही घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद बांस की लाठी व उससे टूटा हुआ एक अदद फट्ठी व लाठी के ऊपरी हिस्से से अलग हुआ एक अदद लोहे का सरिया व मृतक अनिल राजभर का मोबाइल फोन बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि साहब मै गांव के पास नाले में मछली पकड़ने के लिये जाल लगाया था, पिछले कुछ दिनों से हमारे ही गांव के अनिल राजभर उर्फ पिल्लू मेरे जाल से मछली पकड़ ले रहे थे। दिनांक 14.11.2025 को रात्रि में अनिल राजभर उर्फ पिल्लू मेरे जाल से मछली पकड़ रहे थे तभी मैने देख लिया था तो मैने मना किया तो वह मुझसे लड़ाई झगड़ा करने लगा तो गुस्से में मैनें हांथ में एक लाठी लिया था जिसके ऊपरी हिस्से में लोहे की धारदार सरिया लगी हुई है उसी से अनिल राजभर उर्फ पिल्लू के सिर पर तीन चार बार मार दिया जिससे अनिल राजभर वहीं खेत के पास गिर गया था। मैं डर गया और उसको वहीं छोड़कर भाग गया था तथा ट्यूबेल में आकर छिप गया था उक्त प्रकरण में धारा 238 (A) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया । *नाम पता अभियुक्त –* 1. बड़ेलाल गोड़ पुत्र श्रवण गोड़ निवासी ताजोपुर हाथीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष *पंजीकृत अभियोंग-* 1. मु0अ0सं0 474/2025 धारा 103(1), 238(A) बीएनएस थाना सरायलखंसी। *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद बांस की लाठी व उससे टूटा हुआ एक अदद फट्ठी व लाठी के ऊपरी हिस्से से अलग हुआ एक अदद लोहे का सरिया 2. मृतक का मोबाइल फोन। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. निरीक्षक घनश्याम यादव थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । 2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । 3. का0 महेश्वर प्रसाद तिवारी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । 4. का० रोहित सिंह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । 5. का० मोहित शर्मा के थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।




