जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ़ जगन बाबू की प्रतिमा हटाने का भारी विरोध - व्यापारी समाज ने सौंपा ज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा द्वारा जनपद सीतापुर के बीसवां के बड़े चौराहे पर भूतपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं वैश्य समाज के शिरोमणि स्व.जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ़ जगन बाबू की प्रतिमा हटाने के विरोध में व्यापारी-वैश्य-समाज के लोगों ने राज्यपाल महोदया को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन । ==================================
वाराणसी। समाजवादी व्यापार सभा, उ०प्र० द्वारा घोषित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिला एवं महानगर संगठनों के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर जनपद सीतापुर के निवासी परम पूजनीय जगन बाबू की बीसवां के बड़े चौराहे पर लगी प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा हटाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन पत्र सौंप कर पुनः सम्मान प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
इसी क्रम में आज जनपद मऊ में जिलाध्यक्ष शिवम सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी जी के प्रतिनिधि जी के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय ज्ञापन पत्र सौंपा।
ज्ञापन पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि को बताया गया कि जनपद- सीतापुर निवासी, *समाजवादी व्यापार सभा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मनीष जगन अग्रवाल जी* के *पूज्यनीय दादा जी, सीतापुर के गांधी की उपाधि से ख्यातिलब्ध प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक (1937-1952) एवं पूर्व राज्यसभा सांसद (1952-1964) स्व0 जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू जी की प्रतिमा को दिनांक 27-10-25 को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह जनपद सीतापुर के बिसवां के बड़े चौराहे से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक दुर्भावनापूर्ण ईर्ष्यालु भावना से परिपूर्ण है,*
इस गंभीर प्रकरण को *माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी* ने अपनी सोशल मीडिया के फेसबुक और एक्स (ट्वीटर) से उठाया है I
*व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज के महापुरुष व शिरोमणि* की प्रतिमा को हटाने और अपने महापुरुष पर इस अपमानपूर्ण कार्यवाही का *समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है I*
अंत में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं व्यापारी-वैश्य-बनिया समाज के लोगों ने अपने समाज के महापुरुष स्व.जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ़ जगन बाबू की की जनपद सीतापुर के बीसवां के बड़े चौराहे पर *प्रतिमा को पुनः ससम्मान स्थापित* करने की मांग किया और यह भी कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर जगन बाबू जी प्रतिमा अपने पूर्व के स्थान पर ससम्मान स्थापित नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के *राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी* से सहमति लेकर समाजवादी व्यापार सभा पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार तरीके से *हल्ला-बोल आंदोलन* के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन सीतापुर की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक मद्धेशिया, उमेश यादव ,शहनवाज आलम ,विवेक सिंह ,गौरव पांडेय ,




