सांसद घोसी ने दिव्यांग जनों को किया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण

सांसद घोसी राजीव राय जी द्वारा 10 दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इन 10 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का कुल मूल्य 4 लाख 50 हज़ार है, जिसमें ढाई लाख दिव्यांग कल्याण विभाग एवं दो लाख सांसद निधि से प्राप्त हुई। इस प्रकार कल 4.50 लाख रुपए की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 10 दिव्यांग जनों में वितरित की गई। इस दौरान जिला परियोजना निदेशक तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रश्मि मिश्रा भी उपस्थित रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज




