शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसपी मऊ ने किया चक्रमण

जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक 19.08.2025 को पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद तक रूट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*_



अन्य समाचार
फेसबुक पेज