त्योहारों की गंभीरता को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा

_चेहल्लुम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के क्रम में दिनांक 09.08.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कस्बा मुहम्मदाबाद में रूट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।



