05 शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 04 मोबाइल फोन तथा 02 मोटरसाइकिल एवं 01 तमन्चा व कारतूस 303 बोर बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.02.2024 को थाना मधुबन पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर की सूचना पर मठिया मोड़ के पास से गिरफ्तार अभियुक्तगण अभिषेक यादव पुत्र रामआशीष यादव, मनीष यादव उर्फ अवनीश यादव पुत्र अखिलेश यादव, सोनू यादव पुत्र रामसमुझ यादव, धर्मेंद्र यादव पुत्र शिव बहादुर यादव

निवासीगण मिश्रौली, सुदामा पुत्र राम भवन यादव निवासी लिलहवा थाना मधुबन जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 04 मोबाइलफोन (02 विवो, 01 रेडमी, 01 रियलमी) तथा 02 मोटरसाइकिल (01 स्प्लेण्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट, 01 सुपर स्प्लेण्डर युपी53 एएच 2905) तथा 01 अदद तमन्चा 303 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/24 धारा 411,413,420,467,468 भादवि व धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. अभिषेक यादव पुत्र रामआशीष यादव निवासी मिश्रौली थाना मधुबन जनपद मऊ। 2. मनीष यादव उर्फ अवनीश यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी मिश्रौली थाना मधुबन जनपद मऊ। 3. सोनू यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी मिश्रौली थाना मधुबन जनपद मऊ। 4. धर्मेंद्र यादव पुत्र शिव बहादुर यादव निवासी मिश्रौली थाना मधुबन जनपद मऊ। 5. सुदामा पुत्र राम भवन यादव निवासी लिलहवा थाना मधुबन जनपद मऊ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज